दर्दनाक हादसा : बाइक सवार की लापरवाही से भयावह एक्सीडेंट ..! ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा ..!!


डेस्क खबर ../ बालोद जिले के गुरूर नगर से एक बाइक सवार की लापरवाही कारण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई ।गुरूर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह पूरी घटना नजदीकी CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फुटेज में साफ साफ दिखाई दे रहा है कि बाइक सवार सीधे ट्रक की ओर बढ़ रहा था और अनियंत्रित होकर ट्रक में जाकर बीचों बीच टकरा गया।
टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर ही गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। गुरूर थाना पुलिस ने बताया कि CCTV फुटेज के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। हादसे की वजह बाइक सवार की लापरवाही और रफ्तार मानी जा रही है, हालांकि पुलिस ट्रक चालक से भी पूछताछ कर रही है। फिलहाल मृत युवक के बारे में पता नहीं चल सका है ।