लिव-इन रिलेशन में विवाद, युवक ने युवती को बीच सड़क पर पीटा..माहौल बिगड़ता देख बाइक छोड़ युवक भागा ..वीडियो हुआ वायरल.!!


डेस्क खबर ../ लिव इन रिलेशन में रह रहे युवक ने बीच सड़क युवती को थप्पड़ जड़ दिया । कोरबा शहर के मुख्य चौराहे पर ग दिनदहाड़े एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। नगर निगम कार्यालय के सामने एक युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर युवती की सरेआम पिटाई कर दी। राहगीरों ने इस पूरे नजारे का वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार युवक और युवती पिछले कुछ समय से लिव-इन रिलेशन में रह रहे थे। दोनों के बीच चरित्र को लेकर आए दिन विवाद होता रहता था। ग इसी बात पर दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने गुस्से में आकर युवती को सड़क पर थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। इस दौरान युवती ने युवक की बाइक की चाबी छीन ली।
घटना को देखते ही आसपास लोगों की भीड़ जुटने लगी। माहौल बिगड़ता देख युवक मौके से बाइक छोड़ कर भाग निकला। वहीं, मौके पर मौजूद ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने कैमरे में कैद कर लिया । जिसके कारण यह शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।