छत्तीसगढ़डेस्क खबर

छत्तीसगढ़ में धार्मिक भावनाओं को ठेस: नशेड़ी युवकों ने भगवान राम और हनुमान जी की मूर्तियों पर बरसाए थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल..हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश ..!



राजकुमार कश्यप की कलम से
डेस्क खबर ./ छत्तीसगढ़ में धार्मिक भावनाओं को कलंकित करने का मामला सामने आया है । कांकेर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां कुछ नशेड़ी युवकों द्वारा धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली शर्मनाक हरकत की गई है। जानकारी के मुताबिक, युवकों ने भगवान श्रीराम और भगवान हनुमान जी की मूर्तियों पर थप्पड़ मारते हुए अभद्रता की। इस पूरे कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद हिन्दू संगठनों में भी काफी आक्रोश है ।



घटना कांकेर जिले के श्रीराम वाटिका ईशान वन की बताई जा रही है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि आरोपी युवक नशे की हालत में मूर्तियों के पास पहुंचते हैं और वहां मौजूद धार्मिक प्रतीकों के साथ असम्मानजनक व्यवहार करते हैं। इस वीडियो के सामने आते ही स्थानीय हिंदू संगठनों ने कड़ी नाराजगी जताई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। संबंधित थाने के अधिकारी वायरल वीडियो की सत्यता और आरोपियों की पहचान में जुट गए हैं। जिले के सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने भी एकजुट होकर ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। फिलहाल, पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

error: Content is protected !!