डेस्क खबर

पत्नी की बेवफाई का खौफनाक अंजाम: प्रेमी के साथ मिलकर पति को कार से कुचला..!
घटना का खौफनाक वीडियो आया सामने…


डेस्क खबर../ शहर के झांसी रोड थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां तीन बच्चों की मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति पर कार चढ़ा दी और करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए जान से मारने की कोशिश की। यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है।


घायल पति अनिल पाल ने ग्वालियर SP ऑफिस पहुंचकर बताया कि उसकी शादी 2016 में रजनी पाल से हुई थी और दोनों के तीन बच्चे हैं। हाल के दिनों में रजनी का व्यवहार संदिग्ध हो गया था और वह अक्सर विवाद कर मायके जाने लगी थी। शक होने पर अनिल ने रजनी का पीछा किया, जिससे पता चला कि उसका अफेयर मायके के पड़ोसी मंगल सिंह कुशवाह के साथ चल रहा है। 20 मार्च 2025 को रजनी पेट दर्द का बहाना बनाकर घर से निकली थी। जब देर शाम तक वह वापस नहीं लौटी तो अनिल उसे खोजते हुए झांसी रोड बस स्टैंड पहुंचा, जहां उसने रजनी को मंगल सिंह की कार से उतरते देखा। जब अनिल ने कार रोकने का प्रयास किया तो मंगल सिंह ने अनिल पर कार चढ़ा दी और करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए गंभीर रूप से घायल कर मौके से फरार हो गया। राहगीरों की मदद से अनिल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद उसने SP ऑफिस पहुंचकर पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। अनिल ने घटना का CCTV फुटेज पुलिस को सौंपते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है। पुलिस अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए झांसी रोड थाना पुलिस को जांच कर जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

error: Content is protected !!