CG NEWS : कांग्रेस के नेताओं में फिर हुई जमकर नोकझोंक, एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप, वीडियो वायरल….. मै नही खाया हु सरोज पांडे से पैसा बोलते नजर आया कांग्रेसी नेता…


डेस्क खबर…/ छत्तीसगढ़ मे लगातार कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर सामने आ रही है और नेता एक दूसरे के उपर खुलकर आरोप लगा रहे है। ताजा मामला कोरबा जिले के कटघोरा में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम का है जहाँ कांग्रेस के दो बड़े पदाधिकारियों के बीच जबरदस्त कहासुनी और नोकझोंक हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि कार्यक्रम स्थल से लेकर मुख्य सड़क के चौराहे तक दोनों नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी रही। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया मे वायरल हो रहा है।
इससे पहले सांसद ज्योत्स्ना महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्व विधायक बोधराम कंवर, पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर समेत संगठन के अन्य नेताओं की मौजूदगी में दोनों पदाधिकारियों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। गौरतलब है कि संगठन के एक पदाधिकारी ने आरोप लगाया कि पार्टी के कुछ नेताओं ने विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और कोरबा लोकसभा से पूर्व सांसद उम्मीदवार सरोज पांडे से सांठगांठ कर उनके पैसे लेकर कांग्रेस के खिलाफ काम करने का सौदा किया था और इसी समझौते और भीतरघात के कारण ही पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। वहीं, इस आरोप पर दूसरे पदाधिकारी ने कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि उन्होंने सरोज पांडे से कोई पैसा नहीं खाया है और यह आरोप निराधार है। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है, जिससे पार्टी की अंदरूनी कलह एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है।