डेस्क खबर

CG news –सत्य मेव जयते : सीडी कांड मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बड़ी राहत… सोशल मीडिया मे भूपेश ने किया पोस्ट लिखा…!


डेस्क खबर.छत्तीसगढ़./ पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता भूपेश बघेल को बहुचर्चित सीडी कांड मामले में कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सीबीआई की विशेष अदालत ने भूपेश बघेल के खिलाफ दर्ज सभी धाराओं को हटा दिया है। अदालत ने स्पष्ट रूप से कहा कि इस मामले में भूपेश बघेल के खिलाफ मुकदमा चलाने का कोई ठोस आधार नहीं है। दरअसल, यह मामला राजनीतिक गलियारों में लंबे समय से चर्चा का विषय रहा है, जिसमें भूपेश बघेल पर बीजेपी नेता की एक कथित अश्लील सीडी के प्रसार और साजिश रचने के आरोप लगे थे। इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी, जिसके बाद कई बार भूपेश बघेल से पूछताछ भी हुई थी। लेकिन अदालत ने सभी तथ्यों और सबूतों को देखने के बाद यह स्पष्ट कर दिया कि भूपेश बघेल के खिलाफ कोई पुख्ता सबूत नहीं है, जिससे उनके ऊपर लगाए गए आरोप साबित हो सकें। अदालत के इस फैसले के बाद भूपेश बघेल ने इसे सत्य की जीत बताया और सोशल मीडिया मे पोस्ट किया और लिखा सत्यमेव जयते


कांग्रेस पार्टी ने भी इस फैसले का स्वागत किया है और इसे राजनीतिक षड्यंत्र के खिलाफ सत्य की जीत करार दिया है।

error: Content is protected !!