छत्तीसगढ़बिलासपुर

दुग्ध महासंघ के पेंशनभोगियों को हाईकोर्ट से राहत । उच्च पेंशन का मिलता रहेगा लाभ ।

*दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा.* *"विश्व पटल पर फिर लहराया तिरंगा"* *#T20WorldCup2026Final में भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज कर विश्व विजेता बनने पर भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।*

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ दुग्ध महासंघ के पेंशनभोगी कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है । हाईकोर्ट ने अपने जारी आदेश में कहा है कि कर्मचारियों को उच्च दर पर पेंशन जारी रखा जाय । हाईकोर्ट ने ईएफओ विभाग को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि मामले में विधिवत सुनवाई के बाद ही कोई कार्रवाई की जाय । आपको जानकारी दें कि प्रदेश के दुग्ध महासंघ के कर्मचारी 95 के पेंशन स्कीम के तहत पेंशन लाभ ले रहे थे । इन कर्मचारियों को 2016 के सुप्रीम कोर्ट के एक निर्णय के तहत उच्च पेंशन स्कीम का लाभ मिल रहा था,लेकिन ई एफ ओ विभाग ने बिना किसी सुनवाई के इन कर्मचारियों के पेंशन में कटौती कर दी,जिसे आज हाईकोर्ट ने गैरकानूनी करार दिया है।

नीरज चौबे,याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता
error: Content is protected !!