CG NEWS : नवनिर्वाचित जनपद सदस्य मोहम्मद बख़्श के बिगड़े बोल, कृषि मंत्री रामविचार नेताम को बताया “चोरटा और बेवकूफ”, भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश .!
सुनिये विवादित बयान..!


डेस्क खबर./ छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में हाल ही में संपन्न जनपद चुनाव के बाद जीत कर आये नवनिर्वाचित जनपद सदस्य मोहम्मद बख्श ने खुले मंच से कृषि मंत्री के खिलाफ जहर उगला है।अपने विवादित बयान को लेकर मोहम्मद बख्श सुर्खियों में हैं। चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद मोहम्मद बख्श रामचन्द्रपुर में जनता का आभार व्यक्त करने पहुंचे थे, जहां मंच से उन्होंने खुलेआम प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम के लिए अपमानजनक और अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया। अपने संबोधन के दौरान बख्श ने मंत्री नेताम को “चोरटा” और “बेवकूफ” कहकर संबोधित किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस बयान के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताम समर्थकों में भारी आक्रोश फैल गया है।
वही इस आपत्तिजनक टिपणी पर भड़के भाजपा नेताओं ने इसे मंत्री पद की गरिमा के खिलाफ बताया और जनपद सदस्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस मामले को लेकर जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि भाजपा जल्द ही इस बयान को लेकर आधिकारिक शिकायत दर्ज कर सकती है। जिसके बाद मोहम्मद बख्श की मुश्किले बढ़ सकती है।