महापौर के बेटे को आतिशबाजी करते हुए सड़क मे जश्न बनाना पड़ा महंगा, पुलिस ने साथियों सहित किया गिरफ़्तार..!
कलेक्टर, एसपी ने जारी किया बयान ,तो पूर्व मेयर एजाज़ ढेबर ने महापौर को दी गई नसीहत का खोला राज..!!!


डेस्क खबर./ रायपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे ने 26 फरवरी को शपथ लिया हैं। शपथ लेते साथ अब उनके बेटे पर FIR दर्ज हो गया है। उनके उनके बेटे मेहुल का कुछ दिन पहले जन्मदिन था और उनके बेटे अपने दोस्तों के साथ अपना जन्म दिन सड़क पर आतिशबाजी के साथ मना रहा था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद आज रायपुर पुलिस ने उनके बेटे के साथ और भी लोगो पर FIR दर्ज किया हैं। वही लगातार मीडिया मे इस खबर के वायरल होने के बाद मुख्य सचिव द्वारा जारी आदेश को हथियार बनाकर मेयर के बेटे और उनके साथियों के खिलाफ कार्यवाही करने का दबाब भी था। नवनिर्वाचित रायपुर मेयर ने अपने बेटे के कृत्य के लिए जनता से माफी भी मांगी थी।
वही पूरे मामले मे कार्यवाही नही होने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पर सवाल उठ रहे थे और भेदभाव के आरोप लग रहे थे । जिसके बाद सड़क पर केक काटते हुए वीडियो के बाद रायपुर महापौर मीनल चौबे के बेटे सहित तीन लोग गिरफ्तार किये गए है, डीडी नगर थाने में मामला दर्ज कर महापौर के बेटे मेहुल चौबे के साथ पिंटू चंदेल, मनोज गौतम को गिरफ्तार किया गया है।
इस पूरे मामले मे रायपुर कलेक्टर और रायपुर एसपी सहित पूर्व मेयर का बयान भी सामने आया है ।