VIDEO – जलाना था कुलसचिव का पुतला, दौड़ा कर NSUI कार्यकर्ताओ ने लगा दी सुरक्षाकर्मी को आग…! NSUI कार्यकर्ताओ की लापरवाही से जिंदा जलने से बाल बाल बचा गार्ड..! । आग की लपटो से घिरे गार्ड ने कपड़े उतार बचाई अपनी जान..!!


डेस्क खबर../ NSUI कार्यकर्ताओ की लापरवाही का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। जहाँ रजिस्ट्रार के पुतले को जलाने की हड़बड़ी मे NSUI कार्यकर्ताओ ने पुतला छीन कर भाग रहे सुरक्षागार्ड मे दौड़ते हुए माचिस की जलती तीली फेक दी जिसके कारण पेट्रोल से भीगे पुतले की जगह गार्ड आग की लप्टो की चपेट मे आ गया इस दौरान गार्ड ने कपड़े उतारकर किसी तरह अपनी जान बचाई।
ग्वालियर की जीवाजी यूनिवर्सिटी में हो रहे भ्रष्टाचार और घोटालों के मामले में कुलसचिव डॉ. अरुण चौहान खिलाफ NSUI के कार्यकर्ता पुतला लेकर विरोध प्रदर्शन करने बीती 24 फरवरी को यूनिवर्सिटी पहुंचे थे..इस दौरान नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने कुलसचिव के पुतले पर पेट्रोल डाल कर आग लगाने वाले थे लेकिन मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी सुनील चौहान ने पुतला छीनने की कोशिश की थी,
इस दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने जली हुई माचिस की तीली पुतले पर फेंक दी..जिसके चलते सुरक्षाकर्मी को आग लगे पुतले की चपेट में आ गया था आनन- फानन में वहां मौजूद अन्य सुरक्षाकर्मियों ने आग की लपटों से घिरे हुए सुनील चौहान को बचाने के लिए उसके कपड़े उतारे लेकिन तब तक उसका हाथ पूरी तरह से आग में झुलस चुका था,इस मामले में घायल सुनील चौहान की शिकायत पर NSUI छात्र नेता राजवंश भारद्वाज सहित अन्य के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।