छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर वेब सीरीज का एक और वीडियो आया सामने ..!
सीसीटीवी ने बढाई पुलिस की मुश्किलें ?
मानसिक कमजोर युवक की बेल्टों से बेहरम पिटाई ..!!

*दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा.* *"विश्व पटल पर फिर लहराया तिरंगा"* *#T20WorldCup2026Final में भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज कर विश्व विजेता बनने पर भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।*

बिलासपुर–बिलासपुर पुलिस के माथे पर चिंता की लकीरे बढ़ाने वाला एक वीडियो पर भी जमकर वायरल हो रहा है।
जिसमे साफ साफ दिख रहा है कि 2 युवक स्कूटी पर आते है और फिर अचानक मानसिक रूप से कमजोर आदमी की बेल्ट से बेदम पिटाई करता है। वॉयरल विडीओ 4 सितम्बर की सुबह सुबह का बताया जा रहा है । मिली जानकारी के घटना बृहस्पति बाजार तरफ की जाने वाले रोटरी मार्ग की है । घटनाटस्थल से मिली जानकारी के अनुसार मार खाने वाला इंसान की मानसिक हालात ठीक नही है और उस मार्ग से गुजरने वाले व्यक्तियों द्वारा दी गई खाने पीने की वस्तुओं से उसका गुजर बसर होता है ।
लेकिन जिस तरह विडियो में युवक द्वारा दर्दनगी दिखाई गई है उसने मानवता को शर्मशार किया है । अब युवकों ने इसकी पिटाई क्यो की और युवक कौन थे ?किस कारण इस कृत्य को अंजाम दिया गया ? फिलहाल इसके बारे में किसी प्रकार की जानकारी नही मिल पाई है
पर ये जरूर है कि वायरल विडियो से पुलिस महकमे की मुश्किलें जरूर बढ़ गई है उम्मीद है किसिविल लाइन पुलिस जल्द से जल्द वॉयरल वीडियो में मानसिक युवक की बेल्ट से बेहरमी से पिटाई कर रहे युवकों का नाम का खुलासा करते हुए सलाखों के पीछे पहुचायेगी और इस पिटाई की वजह का खुलासा भी करेगी ?

वॉयरल वीडियो पर पुलिस ने बयान जारी किया है और कहा है यह वीडियो वायरल हुआ है, आरोपी की पहचान हो गई है जो फरार है, पीड़ित व्यक्ति मानसिक बीमारी से ग्रसित है कथन देने की स्थिति मे नहीं है आरोपी की पतासाजी की जा रही है मिलने पर विधिवत कार्यवाही की जायेगी.

error: Content is protected !!