डेस्क खबर
बेखौफ बदमाश ने पत्रकार की गाड़ी में लगाई आग., गाड़ी जलकर हुई खाक..! सीसीटीवी मे कैद हुई घटना..!


डेस्क खबर…कवर्धा जिले बोडला थाना क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बीती रात अज्ञात बदमाशों ने गलियों में घूम-घूमकर कई स्थानों पर आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिया। आगजनी में एक पत्रकार की खड़ी कार, एक गुमटी ठेला और एक झोपड़ी जलकर खाक हो गई। घटना के दौरान आरोपियों ने पेट्रोल डालकर आग लगाई, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही, आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, और स्थानीय लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर बदमाशों को गिरफ्तार करने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।