डेस्क खबरबिलासपुर

नहीं थम रहा बिलासपुर में नकली मसालों का कारोबार , ब्रांडेड पैकिंग में लोगो की जान से खिलवाड़ !  कौन है सरगना बना हुआ है सवाल .??



डेस्क खबर बिलासपुर ../बिलासपुर में एक बार फिर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाला बड़ा खेल उजागर हुआ है। व्यापार विहार में खाद्य एवं औषधि विभाग की छापेमार कार्रवाई में एवरेस्ट कंपनी के नाम पर नकली मसाला बेचने का मामला सामने आया है। आरोपी नामी कंपनी की पैकिंग और ब्रांड का इस्तेमाल कर डुप्लीकेट मसाले स्थानीय बाजार में खपा रहे थे। हैरानी की बात ये है कि कुछ दिनों पहले भी इसी इलाके से नकली मसालों की खेप पकड़ी गई थी, लेकिन इसके बावजूद मिलावटखोरों के हौसले कम नहीं हुए। सूत्रों का दावा है कि कोई स्टेशनरी वाला गोलू नामक इस पूरे खेल का मास्टर माइंड है और इसने नकली मसालों का बड़ा जखीरा एक गोदाम में छुपा के रखा हुआ है ।और व्यापार विहार इलाके से ट्रांसपोर्ट के माध्यम से अलग अलग क्षेत्रों में स्थित दुकानों में खपाने का काम कर मालामाल हो रहा है ।



खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने व्यापार विहार स्थित मारुति गुड्स गैरेज पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में नकली मसाले और पैकिंग सामग्री बरामद की। जांच में पता चला कि मशहूर ब्रांड “एवरेस्ट” के नाम पर डुप्लीकेट प्रोडक्ट तैयार कर बाजार में सप्लाई किया जा रहा था। ये सिर्फ नकली मसाले का मामला नहीं, बल्कि सीधे लोगों की सेहत से खिलवाड़ है। सस्ते और घटिया पदार्थों से तैयार मसाले आम लोगों की रसोई तक पहुंच रहे थे। फूड सेल्फी  विभाग ने गोदाम को सील कर सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं।



सवाल ये है कि बार-बार कार्रवाई के बावजूद आखिर मिलावटखोरों पर सख्त  * क्यों नहीं कस पा रहा? और कब तक लोगों की थाली में जहर रूपी मिलावट परोसी जाती रहेगी? अब देखना होगा कि इस पूरे नेटवर्क पर प्रशासन कितनी बड़ी कार्रवाई करता है और नकली मसाले के सरगना को अपनी गिरफ्त में लेता है ।

error: Content is protected !!