डेस्क खबर

फेयरवेल पार्टी मे छात्र –छात्राओ को हुड़दंग करना पड़ा महंगा..!
शिक्षा विभाग ने 12 वी क्लास के 11 छात्रों को किया स्कूल से सस्पेंड…!
सड़को मे शराब की बोतल के साथ आत्मानंद स्कूल के छात्रों का वीडियो हुआ था वायरल..!  परीक्षा से भी किया जा सकता है वंचित..??

डेस्क खबर…/ सोशल मीडिया मे स्वामी आत्मानंद स्कूल के छात्रों के वायरल वीडियो को शिक्षा विभाग ने गंभीरता से लिया है। वीडियो के आधार शिक्षा विभाग ने कडा एक्शन लेते हुए फेयरवेल पार्टी के दौरान हुड़दंग मचाने वाले 12 वी क्लास के 11 छात्र-छात्राओं को निलांबित कर दिया है । फेयरवेल पार्टी के दौरान अम्बिकापुर के बतौली के कक्षा 12वीं के छात्र और छात्राओ का हाथ मे शराब् की बोतल के साथ ख़तरनाक स्टंट का वीडियो वायरल हुआ था इस वीडियो मे  छात्रों ने हाथों में शराब की बोतल लेकर फोर व्हीलर में शहर के रिंग रोड में घूमते नजर आ रहे है।

गौरतलब है कि बीते सोमवार को बतौली ब्लॉक स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल के कक्षा 12वीं के छात्रों ने शहर के रिंग रोड में फेयरवेल पार्टी कर स्टंट बाजी करते सोशल मीडिया पर वीडियो उपलोड कर दिया था    अंबिकापुर के स्वामी आत्मानंद स्कूल के 12वीं के छात्रों ने फेयरवेल पार्टी के बाद नेशनल हाईवे पर खतरनाक स्टंट किया। उन्होंने कार में लटककर हुड़दंग किया और शराब की बोतलें लहराईं। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने 11 छात्र-छात्राओं को स्कूल से निलंबित करते हुए कक्षा 12वीं की परीक्षा से वंचित करने आदेश किया जारी किया है। मामले मे  शिक्षा अधिकारी अशोक सिंहा का कहना है की इस मामले मे छात्रों के परिजनों से स्पष्टिकरण मांगा गया है और जबाब से संतुष्ट नहीं होने पर हुड़दंग मचाने वाले छात्रों को परीक्षा से भी वंचित किया जा सकता है।
नोटिस कापी

error: Content is protected !!