भाजपा नगर अध्यक्ष का विवादित बयान कहा मुस्लिम समुदाय बिरयानी मे तेजपान के पत्ते की तरह..!
मुस्लिम समाज की सुरक्षा की बीजेपी ले गारन्टी तो मुस्लिम रहेगे बीजेपी के साथ – कांग्रेसी पार्षद


डेस्क खबर। भाजपा के नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष सुमित शुक्ला का एक विवादित बयान सामने आया है। इंदौर के खजराना सड़क भूमि पूजन के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुस्लिम समुदाय की तुलना बिरयानी में तेजपान के पत्ते से की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 70 साल में मुस्लिम समुदाय का उपयोग तेजपान के पत्ते की तरह किया—जैसे बिरयानी बनने के बाद तेजपान का पत्ता निकाल कर फेंक दिया जाता है। गौरतलब है की बीजेपी मुस्लिम बहुलय क्षेत्र मे लगातार विकास कर करोडो रु सड़क बनाने मे खर्च कर रही है बावजूद इस क्षेत्र मे बीजेपी को कम वोट मिल रहे है।
इस बयान पर कांग्रेस पार्षद रुबीना इकबाल खान ने तीखा पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा मुस्लिम समुदाय की सुरक्षा की गारंटी ले ले, तो सारे वोट उसे मिल जाएंगे। उन्होंने सुमित शुक्ला की टिप्पणी को कटाक्ष करते हुए कहा कि बिरयानी का असली स्वाद तेजपान के पत्ते से ही आता है, उसके बिना बिरयानी बन ही नहीं सकती। वही बयानबाजी के बाद से एक बार फिर मुस्लिम समुदाय के बहाने दोनों ही पार्टिया अपना हित साधने मे लगी हुई है।