डेस्क खबर

दिनदहाड़े माँ के सामने बच्चे का अपरहण, माँ की आँखों मे लाल मिर्च पाउडर डाल कर बच्चे की किडनेपिंग..!सीसीटीवी मे कैद हुए वारदात, पुलिस ने की शहर मे नाकेबंदी..!

डेस्क खबर / ग्वालियर में दिनदहाड़े एक बच्चे का किडनैप हो गया। यह घटना शहर के मुरार CP कॉलोनी में हुई। किडनैप हुए 6 वर्षीय  बच्चे का नाम शिवाय गुप्ता है, जो LAHS स्कूल में पढ़ता है। दिनदहाड़े शक्कर व्यापारी के बच्चे के अपरहण की घटना के बाद इलाके मे हड़कंप मच गया है। वही परिजनों का रो रो के बुरा हाल है। पूरी घटना सीसीटीवी मे कैद हो गई जिसमे लाल बाइक मे बच्चे के अपरहण की वारदात दिखाई दे रही है।

घटना उस वक्त हुई जब बच्चे की मां उसे स्कूल बस तक छोड़ने के लिए घर से बाहर निकली थी, तभी दो बाइक सवार बदमाशों ने बच्चे की माँ की आँखों मे लाल मिर्च पाउडर डालकर किडनैप की वारदात को अंजाम दिया है  कर लिया। वही  CCTV कैमरे और आसपास के लोगो की मदद से पुलिस आरोपियों की पातासाजि करते हुए में शहर में नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!