पिता की शराब छुड़ाने के लिए मासूम बच्चे की मार्मिक अपील !
स्कूल जाने को लेकर रोते हुए मासूम का वीडियो हुआ वायरल …


डेस्क खबर / सोशल मीडिया मे वीडियो में बच्चा रोते हुए कहता है, “तुम शराब पीना छोड़ दो, मैं स्कूल जाऊंगा।” वह अपनी मां के साथ स्कूल जाते हुए भी पिता से नाराजगी जताता है और उनसे शराब छोड़ने की मांग करता है। बच्चे की मासूमियत भरी यह अपील लोगों के दिलों को छू रही है।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले सहारन गांव से एक मासूम बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चा अपनी माँ और बहन के साथ स्कूल जाते समय रो रो कर अपने पिता से भावुक अपील करते हुए नजर आ रहा है। उसकी नाराजगी का कारण पिता की शराब की लत है, जिसने उसकी शिक्षा पर बुरा असर डाला है।बताया जा रहा है कि पिता की शराब की लत के कारण परिवार कठिनाइयों का सामना कर रहा है, और बच्चे की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस वीडियो ने समाज में शराब की समस्या को लेकर पारिवारिक संदेश दिया है। इस विडियो को देख लोग भी अपनी भावना प्रकट कर रहे है और बच्चे सहित परिवार के बेहतर भविष्य को लेकर बच्चे के पिता से शराब छोड़ने की अपील कर रहे है। मासूम बच्चे की मासूमियत सोशल मीडिया मे जमकर ट्रोल हो रही है।