डेस्क खबर

तेज रफ्तार वाहन ने गश्ती पुलिसकर्मी को मारी टक्कर..!  25 फीट घसीटने से पुलिसकर्मी हुआ गंभीर..
वीडियो आया सामने ! मानवता हुई शर्मशार….



डेस्क खबर…/ ग्वालियर के  बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के सागर ताल चौराहे पर गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। जहाँ सुबह गश्त पर तैनात पुलिसकर्मी हवलदार राकेश शर्मा को तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन ने हवलदार को करीब 25 फीट तक घसीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सड़क पार करते समय हुई और पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। चौंकाने वाली बात यह रही कि हादसे के बाद सड़क से कई वाहन गुजरते रहे, लेकिन किसी ने घायल पुलिसकर्मी की मदद नहीं की इस दौरान पुलिसकर्मी रोड मे घायल अवस्था मे देर समय तक दर्द से कहराता रहा। आसपास से गुजर रहे लोगो की बेरुखी और अमानवीय व्यवहार की लोग निंदा भी कर रहे है।

हवलदार राकेश शर्मा बहोड़ापुर थाने में पदस्थ हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। सागर ताल चौराहे पर हुई इस दुर्घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया।

error: Content is protected !!