डेस्क खबरबिलासपुर

VIDEO – नगर निगम और पुलिस की सख्ती से मची खलबली…सड़क पर टेंट लगाकर प्रदर्शनी लगाने वाली सुजुकी कंपनी के वाहन जप्त ..!  कल शनिचरी मे निगम अधिकारियों से हुई थी व्यपारियो की जोरदार झड़प..!


डेस्क खबर…/ बिलासपुर नगर निगम और पुलिस की सख्ती के बाद से सड़क पर समान रख ट्रैफ़िक बाधित करने व्यपारियो मे खलबली मची हुई है, सुजुकी कंपनी ने शहर की सड़क पर बिना अनुमति टेंट लगाकर गाड़ियों की प्रदर्शनी शुरू कर दी, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए यातायात पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और मौके पर मौजूद सभी गाड़ियों को जप्त कर लिया। जानकारी के अनुसार, दर्जनों गाड़ियों को नगर निगम की पशु ढोने वाली गाड़ियों में लादकर यातायात विभाग ने अपने कब्जे में लिया। नगर निगम और पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। वहीं, पुलिस ने अन्य एजेंसियों को भी सख्त चेतावनी दी है कि सार्वजनिक मार्गों पर इस तरह की गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। बिना अनुमति सड़क पर कोई भी व्यावसायिक प्रदर्शन पर कोई खिलवाड नही चलेगा और नियम तोड़ने पर कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।


बार-बार चेतावनी देने के बावजूद सड़कों तक दुकान फैलाने वाले व्यापारियों के खिलाफ शनिचरी क्षेत्र में नगर निगम का अतिक्रमण अमला शनिवार को सख्त रवैया अपनाते हुए कार्रवाई के लिए पहुंचा। इस दौरान सुपा झाड़ू  टोकनी दुकान संचालक ने न सिर्फ निगम अधिकारियों से धक्का-मुक्की की, बल्कि खुद ही सामान फेंकते हुए आग लगाने की धमकी दे डाली। इससे इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया।


हालांकि, निगम अमले ने सख्ती दिखाते हुए सड़क पर फैला पूरा सामान जब्त कर लिया। हंगामा करने वाले दुकानदार को मौके पर पहुंची पुलिस ने पकड़कर सिटी कोतवाली भेज दिया। इस घटना के बाद आसपास के व्यापारियों में हड़कंप मच गया और सभी ने खुद ही अपना सामान भीतर कर लिया। नगर निगम ने स्पष्ट कर दिया है  कि शहर में यातायात बाधित करने और नियमों को ताक पर रखकर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

error: Content is protected !!