यशवंत नायक को मिल रहा अपार जनसमर्थन, क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान जारी


बरमकेला । जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 में युवा सक्रिय नेता यशवंत नायक लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। उनके इस अभियान को क्षेत्र की जनता का भरपूर आशीर्वाद और समर्थन मिल रहा है। नायक लोगों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर वे जन-जन से मिल रहे हैं और उनके विकास की अपेक्षाओं को जान रहे हैं।

यशवंत नायक का कहना है कि क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा ही उनका मुख्य उद्देश्य है। वे अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने का आश्वासन दे रहे हैं। नायक ने कहा कि क्षेत्र की जनता के सहयोग और विश्वास से ही विकास कार्यों को गति दी जा सकती है।

जनसंपर्क अभियान के दौरान यशवंत नायक ने विभिन्न गांवों में जनसभाएं की और लोगो की समस्याओ से अवगत हुए l। ग्रामीणों ने भी उनके प्रयासों की सराहना करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए उन्हें अपना समर्थन देने का वादा किया।
यशवंत नायक को मिल रहे व्यापक समर्थन से यह स्पष्ट हो गया है कि जनता उनके साथ है। जनसंपर्क के दौरान महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने भी उनसे मुलाकात की और अपने सुझाव दिए। नायक ने भरोसा दिलाया कि वे हमेशा जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहेंगे और क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।
यशवंत नायक का यह जनसंपर्क अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा। उनके कार्यों और सरल व्यवहार के कारण क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।