

डेस्क खबर…छत्तीसगढ़ मे नगरीय निकाय के चुनाव मे रायपुर नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी दीप्ति दुबे अपने पति प्रमोद दुबे के साथ सादगीपूर्ण अंदाज में दुपहिया वाहन से नामांकन दाखिल करने निकलीं। हेलमेट पहनकर दुपहिया वाहन चलाते हुए दीप्ति दुबे ने शुभ मुहूर्त में एक सेट नामांकन दाखिल करने की योजना बनाई हुई है जिसके लिए वे राजधानी की सड़को पर अपनी सवारी के साथ निकल गई है।