

डेस्क खबर…/ छत्तीसगढ़ मे शराबी शिक्षक के मामले के उजागर होने और बेसुध शिक्षक का वीडियो सामने आने के बाद से प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे है.? कांकेर जिले के दुर्गकोंदल ब्लॉक के प्राथमिक शाला पलाचुर में पदस्थ एक शिक्षक का नशे में धुत्त वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आरोप है कि शिक्षक ने बच्चों द्वारा छेरछेरा नृत्य कर इकट्ठा किए गए धान को बेचकर शराब खरीद ली। बच्चो ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया की शिक्षक ने छेरछेरा के अवसर पर गाँव मे अलग अलग घरों और दुकानों के सामने नचाया और सगुन के तौर पर दिये गए धान और नगद रु मे से नगद खुद शिक्षक ने रख लिए। नृत्य मे मिले धान को बेचकर शिक्षक ने बच्चो को पिकनिक ले जाने का वादा भी कर दिया। लेकिन बाद मे शिक्षक ने यह धान बाजार मे 300 रु मे बेचकर छककर मदिरा पी और नशे की हालत मे स्कूल पहुँचकर बेसुध हो कर गिर पड़ा।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह शिक्षक अक्सर शराब के नशे में स्कूल आता है और कई बार तो स्कूल परिसर में ही सो जाता है। वायरल वीडियो में भी शिक्षक को नशे की हालत में स्कूल प्रांगण में सोते हुए देखा गया। इस घटना से ग्रामीणों और अभिभावकों में भारी आक्रोश है। उन्होंने शिक्षा विभाग से ऐसे गैरजिम्मेदार शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामले की जांच जारी है और अभी तक शिक्षा विभाग ने किसी प्रकार की कार्यवाही शिक्षक के खिलाफ नहीं की है ।