डेस्क खबर

परीक्षा के दौरान स्कूल बंद कर जंगल में पार्टी करते रहे शिक्षक..!
वीडियो वायरल होने से शिक्षा विभाग हुआ शर्मसार !

डेस्क खबर. / बोड़ला ब्लॉक से शिक्षा विभाग की लापरवाही का शर्मनाक मामला सामने आया है। परीक्षा के दौरान, जब छात्रों को पढ़ाई में व्यस्त होना चाहिए था, उस समय सरकारी शिक्षक भोरमदेव के जंगल में पार्टी करते नजर आए। यह घटना शिक्षा विभाग की अनुशासनहीनता और गैरजिम्मेदाराना रवैये को उजागर करती है।

स्थानीय बच्चों ने बताया कि शिक्षकों ने स्कूल में ताला लगाकर उन्हें छुट्टी दे दी और जंगल में पिकनिक पर चले गए।  कवर्धा  जिले के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) ने पहले तो मामले की जानकारी से इनकार किया, लेकिन बाद में स्वीकार किया कि उन्हें भी पार्टी में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। यह स्पष्ट करता है कि उन्हें घटना की जानकारी पहले से थी।

चुनावी आचार संहिता लागू होने और कलेक्टर के सख्त आदेशों के बावजूद शिक्षकों का ऐसा गैर जिम्मेदाराना रवैया से शिक्षा विभाग शर्मशार हुआ है और शिक्षा  प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। शिक्षा विभाग को इस मामले में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए ताकि ऐसे शिक्षकों के चलते बच्चो का भविष्य खराब ना हो।

error: Content is protected !!