CG news –सोशल मीडिया रील के चक्कर में गई युवक की मौत का LIVE VIDEO…..!
5 दिन बाद मिली लाश, दोस्त चीखते रहे चली गई युवक की जान.. ।
देखिये खौफनाक वीडियो,पढ़िये पुरा मामला…!!!


डेस्क खबर,../ प्रदेश के कोरिया जिले के गौरघाट जलप्रपात से एक हैरान करने वाला खौफनाक मौत लाइव वीडियो सामने आया है, जिसमे एक युवक सोशल मीडिया मे हिट होने के लिए रील बना रहा था इस दौरान उसके दोस्त मौजूद होकर इस दृश्य को शूट करने मे व्यस्त थे। खेल खेल मे युवक की मौत हो गई है। पांच दिन पहले डूबे 22 वर्षीय युवक राहुल का शव रेस्क्यू टीम ने बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार, राहुल सोशल मीडिया पर रील बनाने के दौरान जलप्रपात से छलांग लगाते हुए हादसे का शिकार हो गया।
नोट _वीडियो मे अबशब्दो का इस्तेमाल किया गया है। कृपया बच्चो और महिलाओ को दूर रखे..
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें राहुल को जलप्रपात से कूदते और पेट के बल गिरते देखा जा सकता है। माना जा रहा है कि इस दौरान वह बेहोश हो गया, जिससे उसके दोस्त उसे बचाने में असफल रहे। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि आधिकारिक तौर पर नहीं हो पाई है। शव की तलाश के लिए कोरिया, सूरजपुर, और अंबिकापुर की रेस्क्यू टीमें लगातार पांच दिन तक अभियान में जुटी रहीं। जलप्रपात की गहराई और प्रवाह के कारण तलाशी अभियान काफी चुनौतीपूर्ण रहा। अंततः शव बरामद होने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
इस घटना के सामने के आने के बाद घटना सोशल मीडिया पर रील बनाने की बढ़ती प्रवृत्ति पर सवाल खड़े हो रहे है। और इससे जुड़े खतरों की ओर गंभीर परिणाम की ओर इशारा कर रहे है।