डेस्क खबर
सड़क सुरक्षा: छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों को हेलमेट और सीट बेल्ट का पालन करने के निर्देश./
सड़क सुरक्षा: छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों को हेलमेट और सीट बेल्ट का पालन करने के निर्देश./
कलेक्टर, एसपी सहित सभी उच्च अधिकारियों को आया फरमान..!


डेस्क खबर../छत्तीसगढ़ सरकार ने सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि को देखते हुए सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य किया है। मुख्य सचिव कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि 2019 के मोटर वाहन संशोधन अधिनियम के तहत यह नियम लागू किया गया है। सभी शासकीय कर्मचारियों को खुद नियमों का पालन करते हुए जनता के लिए आदर्श प्रस्तुत करने की अपील की गई है। यह निर्देश राज्य के सभी विभागों और अधिकारियों तक पहुँचाने की व्यवस्था की जाएगी।
