छत्तीसगढ़ मे 9 जवानों की शहादत पर भड़के चरणदास महंत कहा आप सैनिको को मरवा रहे हो….!!
नक्सलियों के विस्फोट का दिल दहलाने वाला वीडियो आया सामने..!


डेस्क खबर./ बीजापुर में नक्सलियों द्वारा किए गए भीषण हमले में 9 जवानों की शहादत के बाद छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान मच गया है। यह हमला सोमवार दोपहर कुटरू-बेदरे मार्ग पर हुआ, जब दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर के जवानों की टीम नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन के बाद वापस लौट रही थी। नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED के विस्फोट में 8 जवान और एक ड्राइवर शहीद हो गए। इस धमाके में जवानों की गाड़ी पूरी तरह से तबाह हो गई और लगभग पांच फीट गहरा गड्ढा बन गया। इस घटना के बाद का वीडियो देख अंदाजा लगाया जा सकता है की विस्फोट कितना भंयकर था की गाड़ी का बोनेट का एक हिस्सा धमाके की वजह से कई फीट उपर पेड़ मे लटक गया।
इस हमले की भयावहता का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि विस्फोट के कारण जवानों के शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गए। यह घटना छत्तीसगढ़ के सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ा झटका है।

घटना के बाद राज्य में सियासत तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने छत्तीसगढ़ सरकार पर तीखा हमला किया। महंत ने कहा, “आप 2 या 3 नक्सलियों को मारते हो और दिनभर गाना गाते हो, लेकिन हमारे जवानों की शहादत के समय उन्हें पूरा संरक्षण नहीं मिल रहा है।” महंत ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य सरकार जवानों की सुरक्षा में पूरी तरह से नाकाम रही है और उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह सिलसिला नहीं रुका तो प्रदेश की सुरक्षा स्थिति और भी खराब हो सकती है।
इस हमले ने एक बार फिर नक्सलवाद के खात्मे के लिए छत्तीसगढ़ की सुरक्षा व्यवस्था की गंभीरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सरकार और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है, जिससे राज्य की राजनीति और सुरक्षा की दिशा पर असर पड़ सकता है।
