डेस्क खबर

पत्रकार हत्याकांड: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा, हत्यारों की बर्बरता ने दहलाया ..!
मुख्य आरोपी हैदराबाद से हुआ गिरफ्तार . कितने लोगो ने मिलकर की थी पत्रकार की हत्त्या..???

डेस्क खबर बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने हत्या की बर्बरता को उजागर किया है। रिपोर्ट के अनुसार, मुकेश चंद्राकर के शरीर पर कई गंभीर चोटें थीं, जिनमें खोपड़ी के 15 टुकड़े, 5 पसलियां टूटी हुई, दिल फटा हुआ और गर्दन टूटी हुई थी। डॉक्टरों ने कहा कि 12 साल के अपने करियर में उन्होंने कभी इतनी बर्बर हत्या नहीं देखी है।

पुलिस का मानना है कि इस हत्या में दो से अधिक लोग शामिल थे। इस बीच, इस मामले में फरार मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर को SIT टीम ने हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार:
* खोपड़ी के 15 टुकड़े
* 5 पसलियां टूटी हुई
* दिल फटा हुआ
* गर्दन टूटी हुई
* शरीर पर कई अन्य गंभीर चोटें

पुलिस की कार्रवाई:
मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया
पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है।
इस मामले जल्द ही खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है का इस जघन्य हत्याकांड को दो लोगो ने मिलकर अंजाम दिया था या इसमें और लोग भी शामिल थे.?

error: Content is protected !!