पत्रकार हत्या मामला – कांग्रेस का हाथ अपराधियों के साथ: …कांग्रेस नेताओं की भूमिका पर उठ रहे सवाल..?
एयरपोर्ट से संदेही को किया गया गिरफ़्तार..!!!


डेस्क खबर…/ बीजापुर के युवा पत्रकार स्व. मुकेश चंद्राकर जी की हत्या के मुख्य आरोपी कांट्रैक्टर सुरेश चंद्राकर की कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज से घनिष्ठता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सुरेश चंद्राकर को कांग्रेस पार्टी द्वारा SC मोर्चा का प्रदेश सचिव बनाये जाने से यह कनेक्शन और भी स्पष्ट हो जाता है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या कांग्रेस पार्टी ने अपनी राजनीति की छवि को सुधारने के बजाय, अपराधियों से गठजोड़ कर लिया है?

बीजापुर की घटना ने कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और दीपक बैज पर तीखा आरोप लगाया है। क्या यह महज़ एक संयोग है या फिर कांग्रेस के भीतर अपराधियों का रैकेट सक्रिय है? कांग्रेस के नेताओं के इस मामले में चुप्पी साधने से उनके कनेक्शन पर और भी शक बढ़ता है। यह स्थिति कांग्रेस पार्टी के लिए एक बड़ा मुद्दा बन चुकी है, जहां इसके नेताओं की छवि पर गंभीर प्रश्न उठ रहे हैं। अब समय आ गया है कि कांग्रेस पार्टी को अपने कृत्यों पर पुनः विचार करना होगा, और जिम्मेदार नेताओं को जवाबदेह ठहराना होगा।

बीजापुर में पत्रकार की हत्या मामले में बीजापुर पुलिस ने संदेही रितेश चंद्राकर को रायपुर एयरपोर्ट से देर रात गिरफ्तार कर लिया है और उसे लेकर बीजापुर रवाना.हो गई है …बीजापुर पुलिस ने रायपुर क्राइम ब्रांच की मदद से संदेही को गिरफ़्तार किया है . आखिरी फ्लाइट से दिल्ली भागने की तैयारी मे था सूत्रो के हवाले से पुख्ता खबर .आधिकारिक पुष्टि होना बाकी…