

डेस्क खबर…/ रायपुर में पुलिस ने करोड़ों रुपये की ठगी का भंडाफोड़ किया है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने दो दर्जन से अधिक गाड़ियों को बरामद किया है, जो ठगी में इस्तेमाल हो रही थीं। पुलिस को कई लोगों से ठगी करने और गाड़ियों को गिरवी रखने की शिकायतें मिली थीं। इन शिकायतों के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न जिलों से गाड़ियाँ जब्त कीं।
इस मामले में आरोपी जगमोहन सिंह मशराम का नाम सामने आया है, जिसने किराए से ली गई गाड़ियों का फर्जी तरीके से इस्तेमाल कर ठगी की वारदातों को अंजाम दिया था। आरोपी ने कई लोगों से ठगी कर इन गाड़ियों को गिरवी रख दिया था। पुलिस ने दो दिन पहले आई एक शिकायत पर तुरंत संज्ञान लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की कड़ी मेहनत और त्वरित कार्यवाही के कारण आरोपी को हिरासत मे लिया गया है, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस ठगी के जाल में कई लोग फंस सकते थे, लेकिन समय रहते मामले को सुलझा लिया गया।