बिलासपुर

बिलासपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से सटोरियों मे मचा हड़कंप., क्रिकेट मैच में सट्टा लगवाते पांच आरोपी गिरफ्तार… सरकंडा पुलिस ने रंगे हाथो पकडा..!

डेस्क खबर बिलासपुर: आईपीएल क्रिकेट मैच के शुरू होते ही सटोरिये सक्रिय हो गए है, दूसरे जिले से आकर बिलासपुर मे क्रिकेट ऑनलाइन सट्टा लगवाने वाले पांच आरोपियों को  सरकंडा पुलिस रंगे हाथो ने धर दबोचा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश के बाद  सरकंडा थाना क्षेत्र में हुई इस कार्यवाही के दौरान पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के बाद अलग अलग  जगहों पर छापेमारी की और अशोक नगर के किराये के मकान पर हर गेंद पर हार जीत का दांव लगाने वाले आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी मुंगेली, चांपा और जांजगीर जिलों से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन सट्टे का संचालन बिलासपुर क्षेत्र से कर रहे थे।


पुलिस अधीक्षक ने हाल ही में सट्टे के बढ़ते मामलों को देखते हुए सख्त निर्देश जारी किए थे, जिसके तहत सरकंडा थाना पुलिस ने विशेष टीम गठित कर कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग ऑनलाइन माध्यम से आईपीएल मैच पर सट्टा खिला रहे हैं। इसके बाद अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, लैपटॉप और सट्टा संबंधित दस्तावेज जब्त किए हैं। पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं और पुलिस अब इनके नेटवर्क और बैंक खातो की जांच कर रही है। सटोरियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!