बिलासपुर

बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अंतर्राज्यीय देह व्यापार का भंडाफोड़, 1 युवक और 8 युवतियां गिरफ्तार.!
दलाल भोजवानी से पूछताछ में सकता है बड़ा खुलासा .!


बिलासपुर डेस्क/  , छत्तीसगढ़ के सरकंडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अंतर्राज्यीय देह व्यापार के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मोपका क्षेत्र में एक मकान में अवैध देह व्यापार चल रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने बड़ी सतर्कता के साथ योजना बनाई और 8 अक्टूबर 2024 को मौके पर छापा मारा। इस कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)  उमेश कश्यप, सी.एस.पी. (सरकंडा)  सिद्धार्थ बघेल और उनकी टीम शामिल थी।



मौके पर पुलिस ने एक युवक और 8 युवतियों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। पूछताछ के दौरान, युवक विकास भोजवानी, जो कि मासनगंज , थाना सिविल लाइंस, बिलासपुर का निवासी है, ने युवतियों को विभिन्न स्थानों से लाकर देह व्यापार में लिप्त करने की बात कबूली। गिरफ्तार युवतियों में से 2 उत्तर प्रदेश, 1 पश्चिम बंगाल, 1 मध्य प्रदेश और 4 छत्तीसगढ़ से हैं।




इस पूरे मामले में सरकंडा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई और सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। यह कार्यवाही अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई का एक और उदाहरण है। पुलिस आगे की जांच कर रही है कि इस रैकेट में और कौन-कौन शामिल हो सकता है।

error: Content is protected !!