डेस्क खबर

अतिक्रमण हटाने के दौरान कांग्रेस के दो नेता आपस में भिड़े,.. निगम के अफसरों से भी हुई जमकर बहस…वीडियो बना शहर मे चर्चा का विषय..!
देखिये पुरा वीडियों !  पढ़िए पूरी खबर….

डेस्क खबर बिलासपुर./ बिलासपुर के  तिफरा स्थित नये बस स्टैंड के पास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान कांग्रेस के दो नेताओं के बीच जमकर विवाद शहर मे चर्चा का केंद्र बना हुआ है। कांग्रेस के दो नेताओ और  दोनों पक्षों में तीखी बहस और धक्का-मुक्की के बाद झूमा-झटकी हुई, जिसके बाद निगम के अफसरों को बीच-बचाव करना पड़ा और इस दौरान निगम के अफसरों से भी कांग्रेसी नेता की तीखी बहस बाजी हुई।

पूरा मामला तिफरा के सेक्टर डी में स्थित मंडपम शादी घर के पास वाली सड़क से जुड़ा हुआ है। कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद  शैलेंद्र जायसवाल ने कॉलोनी निर्माण के लिए यह सड़क निजी भूमि बताकर खुदाई करवा दी थी, जिससे क्षेत्र के लोग लंबी दूरी तय करने को मजबूर थे। स्थानीय लोगों ने निगम से शिकायत की, जिसके बाद निगम ने गड्ढे को पाटकर सड़क बना दी थी। लेकिन शैलेंद्र जायसवाल ने फिर से बांस-बल्लियां लगाकर सड़क को घेर लिया।

इस पर स्थानीय लोगों ने पुनः निगम से शिकायत की, और निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान शैलेंद्र जायसवाल ने इस भूमि को निजी बताते हुए विरोध करना शुरू कर दिया। इसी बीच कांग्रेस के दूसरे नेता राजेंद्र शुक्ला ने कॉलोनीवासियों के साथ निगम अधिकारियों का समर्थन किया। इससे दोनों नेताओं के बीच विवाद बढ़ गया, जो धक्का-मुक्की और झूमा-झटकी में बदल गया।

विवाद के बाद निगम अधिकारियों को दोनों पक्षों को शांत कर अलग करना पड़ा। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे यह घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई।  हालाँकि इस मामले मे किसी भी पक्ष ने और ना ही निगम प्रशासन ने थाने मे शिकायत दर्ज करवाई है।

error: Content is protected !!