डेस्क खबर

तीन राज्यो की सीमा लगा रहे थे जुए का LIVE VIDEO  ! पुलिस का जुआरियों पर बड़ा प्रहार, 9 अंतर्राज्जीय जुआरी गिरफ्तार, 6 लाख 32 हजार 500 रुपये, मोबाइल, बाइक व कार जप्त



डेस्क खबर    / सूरजपुर जिले की पुलिस ने 21 दिसंबर 2024 को रात के समय थाना रमकोला क्षेत्र के ग्राम खोड़ जंगल में जुआ खेल रहे 9 अंतर्राज्जीय जुआरियों को गिरफ्तार किया। एसएसपी सूरजपुर के निर्देश पर पुलिस ने पूरी सावधानी बरतते हुए जुआ खेल रहे आरोपियों पर कार्रवाई की।

पुलिस टीम ने ग्रामीणों का भेष धारण कर जंगल में पहुंचकर जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपियों के पास से 6 लाख 32 हजार 500 रुपये, 9 मोबाइल, 6 मोटरसाइकिल और एक कार जप्त की गई। मामले में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिबंध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। इसमें अधिकांश जुवारी मध्यप्रदेश के रहने वाले है ।

error: Content is protected !!