
अरविंद सिंह की कलम से
डेस्क खबर बिलासपुर ./ अमरकंटक से पेंड्रा लौट रहे शिक्षक दंपति योगेश बिसेन ने जलेश्वर उतरते मार्ग पर सड़क पर एक मादा बाघिन को देखा, जिसका वीडियो बना है। कार की हेडलाइट पड़ते ही बाघिन सड़क पार करने की कोशिश करती नजर आई। वीडियो में एक सियार भी आसपास मंडराते और आवाज करते दिखाई दे रहा है।
बाघिन जंगल की ओर बढ़ना चाह रही थी, लेकिन सड़क किनारे वन विभाग के लगे कांटेदार तार के कारण कुछ देर तक इधर-उधर घूमती रही। बाद में उसने छलांग लगाकर तार पार किया और जंगल की ओर चली गई। करीब 2 मिनट के वीडियो में बाघिन की चहल-कदमी साफ दिखाई दे रही है, जो अब इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।
जानकारी के मुताबिक अमरकंटक–जलेश्वर और आसपास के वन क्षेत्रों में पिछले तीन दिनों से बाघिन की मूवमेंट देखे जाने की चर्चा है। इससे मार्ग से गुजरने वाले लोगों में सतर्कता बढ़ गई है।
यह भी उल्लेखनीय है कि लगभग 6 माह पूर्व जलेश्वर गांव के इसी इलाके में एक मादा बाघिन ने दर्जनों मवेशियों को नुकसान पहुंचाया था, जिससे आसपास के गांवों में दहशत का का माहौल बना हुआ है विभागीय सूत्रों के अनुसार बीते तीन दिनों से इस मादा बाघिन को तीन दिनों से देखा जा रहा है, जो अचानकमार टाइगर रिजर्व (ATR) से चलकर इधर आई है, क्षेत्र में अलर्ट की स्थिति बनी हुई है।