VIDEO–पत्रकार शैलेंद्र ने दी पत्रकार को जान से मारने की सुपारी.!
CM के कार्यक्रम मे थी राजा खान को मारने की कोशिश.!
देखिये आरोपी का पुलिस के सामने सनसनी खेज खुलासा..!


डेस्क खबर – शहर का मशहूर 420 किंग रावण ऑटो “बंटी साहू” की गिरफ्तार के बाद निकली बरात का वीडियो सोशल मीडिया में खूब तेजी से हो रहा वायरल। बंटी साहू की रायगढ़ जिले के जूटमिल थाने से निकली गई बारात में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पत्रकार राजा खान को जान से मारने को लेकर 2 लाख की सुपारी दी गई। वायरल वीडियो में आरोपी “बंटी साहू” ने कहा मुझे पत्रकार शैलेन्द्र साहू ने पत्रकार राजा खान को जान से मारने को लेकर मुझे 2 लाख रु भी दिया है। आरोपी ने बताया राजा खान को मारने को लेकर C.M कार्यक्रम के दिन की थी प्लानिंग। जिसको लेकर पत्रकार राजा खान ने इस मामले को लेकर रायगढ़ एस.पी दिव्यांग पटेल को भी ज्ञापन दे कर इस बात को अवगत कराया गया।
छत्तीसगढ़ में क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है, जिसे रोकने के लिए पुलिस विभाग अपराधियों को पकड़कर उनका जुलुस निकाल रही है, और लोगों के मन क्राइम के डर को ख़त्म करने की कोशिश कर रही है, इसी बीच रायगढ़ में 4 दिन पहले पिटाई का वीडियो सामने आया था। जिसमें बदमाश ‘रावण’ ने दो युवकों को नंगा कर पीटा था।
पुलिस ने आरोपी बंटी साहू उर्फ रावण को गिरफ्तार कर लिया है। और गुरुवार को उसका जुलूस भी निकाला गया। इसमें बदमाश कह रहा है कि, अपराध करना पाप है, कानून हमारा बाप है।पुलिस ने जूटमिल थाने से बदमाश का जुलूस निकालकर शहर की सड़कों पर घुमाया। बंटी साहू उर्फ रावण आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई भी हो चुकी है। पुलिस ने वायरल वीडियो से रावण गैंग के बदमाशों की पहचान की। मंगलवार को इनके 9 सदस्यों को पकड़कर उनका भी जुलूस निकाला था।
वीडियो मे अश्लिल शब्दों का इस्तेमाल किया गया है ।
