डेस्क खबर

VIDEO–विकास के दावों की खुली पोल: गर्भवती महिला को कांवर में लेकर कई किलोमीटर तक पैदल चले ग्रामीण..!

सरगुजा: शासन-प्रशासन के बड़े विकास दावों की पोल एक बार फिर खुल गई, जब सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम तिरकेला में सड़क की खराब स्थिति के कारण एक गर्भवती महिला को कांवर में बैठाकर कई किलोमीटर तक पैदल चलकर एंबुलेंस तक पहुंचाया गया। यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

ग्राम तिरकेला निवासी एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिजनों ने एंबुलेंस को बुलाया, लेकिन खराब सड़क के कारण एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी। मजबूरन, परिजनों ने महिला को कांवर में बैठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया, जहां से एंबुलेंस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुन्नी पहुंचाया। महिला का सुरक्षित प्रसव हुआ और जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

मेडिकल कॉलेज के टीकाकरण अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र गुप्ता ने बताया कि यह मामला मीडिया के माध्यम से उनके संज्ञान में आया। उन्होंने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में एंबुलेंस और सड़क निर्माण के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि ऐसी स्थिति से निपटा जा सके।

error: Content is protected !!