डेस्क खबर

लाठी–डंडो से लैस बदमाशो ने किया कांग्रेसी पार्षद के घर हमला.!
सीसीटीवी मे कैद हुआ बदमाशो का उत्पात, इलाके मे गरमाया राजनैतिक माहौल.!

डेस्क खबर../ घर मे घुसकर लाठी डंडो से लैस दर्जनों बदमाशो द्वारा कांग्रेसी पार्षद के घर मे उत्पात मचाने की घटना के बाद से अंबिकापुर क्षेत्र मे सियासी पारा गर्म हो गया है।बैखोफ बदमाशो का यह तांडव वहाँ लगे सीसीटीवी मे कैद हो गया।अंबिकापुर में कांग्रेस पार्षद सतीश बारी के घर पर देर रात एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने हमला कर दिया। यह घटना चांदनी चौक स्थित उनके निवास पर हुई, जहां बदमाश लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंचे। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसके आधार पर,पुलिस बदमाशो की पहचान कर मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है की किसी शराब् दुकान मे हुए विवाद मामले मे कुछ युवक पार्षद को ले जाने का प्रयास कर रहे थे और इसी बात को लेकर युवको का पार्षद से विवाद हुआ तो बदमाशों ने उनके घर में घुसकर तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया। और क्षेत्र मे राजनैतिक गलियारो मे काफी गहमा गहमी का मौहाल बना हुआ है

कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और कांग्रेस पार्टी के नेता इसकी कड़ी निंदा कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने भी इस हमले की निंदा की है और कहा है कि ऐसे घटनाएं कानून-व्यवस्था के लिए खतरा हैं।
पार्षद सतीश बारी ने पुलिस प्रशासन से इस घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले की जांच जारी है।

error: Content is protected !!