छत्तीसगढ़बिलासपुर

नेहरू चौक में मचा हड़कंप..!
युवक ने पेट्रोल पंप में आग लगाने की कोशिश ।
नोजल से छिड़क दिया था पेट्रोल लेकिंन …? टल गया बडा हादसा !
EXCULISVE VIDEO

*दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा.* *"विश्व पटल पर फिर लहराया तिरंगा"* *#T20WorldCup2026Final में भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज कर विश्व विजेता बनने पर भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।*

बिलासपुर।आज बिलासपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक सिरफिरा युवक नेहरू चौक स्थित पेट्रोल पंप में आग लगाने पहुंच गया युवक ने पेट्रोल कर्मचारी से उसका नोजल पाइप लेकर पेट्रोल का छिडकाव कर दिया उसके बाद युवक ने लाइटर निकालकर पेट्रोल पंप में आग लगानी चाहिए।

लेकिन किस्मत यह रही कि लाइटर नहीं जला और तभी आस पास खड़े युवकों ने साहस का परिचय देते हुए किसी तरह उस युवक को अपने कब्जे में लेकर उस लाइटर को उसके हाथ से छुड़वाया।

अपने मकसद में कामयाब ना हो पाया युवक पेट्रोल पंप से भागने की कोशिश करने लगा लेकिन वहां मौजूद भीड़ ने उसे पकड़ ही लिया और उसकी जमकर खातिरदारी की जिसके चलते नेहरू चौक में लंबा जाम लग गया था।उसके बाद कुछ पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और उन्होंने भीड़ के चंगुल से किसी तरह युवक को बचाया और अपने साथ थाने लेकर गई वहीं युवक के पास से तीन तीन मोबाइल और कई संदिग्ध चीजें भी बरामद हुई है युवक कौन सा और उसने इस घटना को अंजाम देने की कोशिश के पीछे उसका मकसद क्या था ।

इसका पता नहीं चल पाया है । लेकिन कहीं ना कहीं नेहरू चौक में एक बड़ा हादसा टल गया । पुलिस पूछताछ के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर युवक ने पेट्रोल पंप में आग लगाने की कोशिश क्यो की उसके पीछे उसका मकसद क्या था और युवक कौन है ?

error: Content is protected !!