छ्तीसगढ़ मे मनाया गया अनोखा ‘कुकुर तिहार’ उत्सव:.!वफादार कुत्तों की विधिवत पूजा के साथ मनाया गया पर्व..! देखिये वीडियो ! पढ़िये खबर..!


डेस्क खबर./ छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में बेजुबान डॉग शेल्टर द्वारा नेपाल के प्रसिद्ध ‘कुकुर तिहार’ उत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में शेल्टर के सदस्यों ने कुत्तों की पूजा की और उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया। कुकुर तिहार मुख्यतः नेपाल में दीपावली से एक दिन पहले बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, जहाँ कुत्तों की वफादारी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जाती है। इसी परंपरा को अपनाते हुए अंबिकापुर के डॉग शेल्टर में भी इस पर्व का आयोजन किया गया।
शहर के इस अनोखे शेल्टर में संभाग के विभिन्न स्थानों से घायल एवं असहाय कुत्तों का रेस्क्यू कर लाया जाता है और उनका मुफ्त इलाज किया जाता है। शेल्टर के अब तक 7,000 से अधिक कुत्तों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू और उपचार कर चुका है। शेल्टर के सदस्यों ने बताया कि कुत्तों को मृत्यु के देवता यमराज का दूत माना जाता है और कुकुर तिहार में उनकी पूजा कर यमराज का आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है। इस दिन कुत्तों को तिलक लगाकर, फूलों की माला पहनाई जाती है और उन्हें स्वादिष्ट भोजन कराया जाता है।
अंबिकापुर के नागरिकों ने भी शेल्टर को इस प्रयास में भरपूर सहयोग दिया। शेल्टर के सदस्यों का कहना है कि कुत्तों की वफादारी और सेवा भावना को सम्मानित करने का यह पर्व समाज में जागरूकता फैलाने का एक तरीका भी है।
अंबिकापुर के नागरिकों ने भी शेल्टर को इस प्रयास में भरपूर सहयोग दिया। शेल्टर के सदस्यों का कहना है कि कुत्तों की वफादारी और सेवा भावना को सम्मानित करने का यह पर्व समाज में जागरूकता फैलाने का एक तरीका भी है।