डेस्क खबर

बिना लाइसेंस की फटाखा दुकानों में लगी भीषण आग.. जमकर हुई आतिश बाजी से लाखों का नुकसान, प्रशासन जांच में जुटा, मचा हड़कम्प!

डेस्क खबर./ कवर्धा के दामापुर चौकी क्षेत्र में मंगलवार को एक फटाखा दुकान में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना बीच बाजार में हुई, जहां आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते आसपास की छह फटाखा दुकानों को भी चपेट में ले लिया। अनुमान है कि इस घटना में करीब आठ लाख रुपये नकद समेत भारी नुकसान हुआ है।

आग की लपटें फैलने से बाजार में हड़कंप मच गया और लोगों ने तुरंत आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने मिनी फायर सेफ्टी उपकरणों के सहारे आग को नियंत्रित करने की कोशिश की। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग को काबू में किया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दुकानें बिना लाइसेंस के संचालित हो रही थीं, जिससे सुरक्षा जोखिम और बढ़ गया था। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

error: Content is protected !!