डेस्क खबरबिलासपुर

VIDEO –अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर युवक का खतरनाक स्टंट ! बिलासपुर के कोटा से आई ये तस्वीरें सिर्फ वायरल नहीं—खौफनाक हैं!



 

डेस्क खबर बिलासपुर ../ बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र  के गतवा फाटक क्षेत्र में एक युवक द्वारा रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर खतरनाक स्टंट करते हुए बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक चलती ट्रॉली के ऊपर जोखिम भरे अंदाज़ में खड़ा दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और अवैध परिवहन किया जा रहा है। अवैध से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर खड़े होकर स्टंट करना बेहद खतरनाक है। ऐसे वाहन पहले ही भारी और अस्थिर होते हैं। ज़रा सा झटका, अचानक ब्रेक या सड़क का गड्ढा—और व्यक्ति गिरकर गंभीर रूप से घायल हो सकता है या जान भी जा सकती है। साथ ही, अगर संतुलन बिगड़ जाए तो ट्रॉली पलट भी सकती है, जिससे चलते कोई गंभीर हादसे की भी आशंका बनी रहती है ।



स्थानीय सूत्रों से मिले महज 5 सेकेंड के इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि इस टैक्टर में अवैध रेत का परिवहन किया जा रहा है । और ट्रैक्टर में नंबर भी नजर नहीं आ रहा है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन इस वीडियो को कितनी गंभीरता से लेता है और कब तक वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान कर क्या कार्यवाही सुनिश्चित करता है। ताकि क्षेत्र में चल रहे अवैध रेत के काले कारोबार में लगाम लगाई जा सके ताकि जान जोखिम में डालने वाले ऐसे स्टंटबाज के खिलाफ यातायात नियमों का उल्लंघन सहित और  जुर्माना या अन्य सख्त कार्रवाई की जाए।

error: Content is protected !!