बलरामपुर-सूरजपुर दोहरी हत्याकांड: टीएस सिंहदेव ने आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई को बताया गलत…!
जिलाबदर बदमाश को पुलिस संरक्षण का गंभीर आरोप ..!

डेस्क खबर ../ बलरामपुर-सूरजपुर जिले में दोहरी हत्याकांड के मुख्य आरोपी के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई हो रही है, जिस पर पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सिंहदेव ने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई संविधान और कानून के खिलाफ है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि हमने संविधान को अपनाया है, तो फिर बिना कानूनी प्रक्रिया का पालन किए कैसे किसी के घर पर बुलडोजर चलाया जा सकता है। उन्होंने कहा, “हम एक विकसित समाज में रहते हैं, न कि जंगल राज में। इसी कारण राजा की पुरानी व्यवस्थाओं को बदल कर संविधान को लागू किया गया, ताकि हर नागरिक के अधिकारों और हितों की रक्षा हो सके।”
सिंहदेव ने यह भी आरोप लगाया कि जिला बदर का आरोपी पुलिस संरक्षण में था और थाने में बैठकर पुलिस अधिकारियों को निर्देश देता था। उन्होंने इस मुद्दे पर प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि सिर्फ कलेक्टर और एसपी का ट्रांसफर करने से न्याय नहीं मिलेगा।
दौहरे हत्याकांड के आरोपी कुलदीप के दूसरे मकान पर चला प्रशासन का बुलडोजर
आरोपी के पुराना बाजार पारा स्थित मकान में कार्यवाही के बाद तुरिया पारा के मकान को भी किया गया जमीदोज
मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के तीसरे मकान पर भी चल सकता है प्रशासन का बुलडोजर
15 दिवस पहले नोटिस नगरपालिका ने आरोपी के घर पर चस्पा किया था नोटिस
नगरपालिका और जिला प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही
कार्यवाही के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल के साथ नगरपालिका और राजस्व अमला तैनात,,