डेस्क खबर

चरित्र शंका में पति ने पत्नी की बेरहमी से की पिटाई, विडियो हुआ वायरल..!
शराब के नशे में धुत्त पति हुआ गिरफ्तार ..!

बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक युवक ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई की। घटना का कारण पति द्वारा पत्नी पर चरित्र को लेकर संदेह करना बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने इस पूरे घटनाक्रम का विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया है।



घटना के दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि नशे में धुत पति ने पत्नी को निर्दयता से मारा, जिस पर ग्रामीणों ने रोकने का प्रयास भी किया। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है और पीड़िता का बयान दर्ज करने के साथ ही आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

वाड्रफनगर पुलिस चौकी के अधिकारी ने बताया कि इस तरह की घटनाओं में पुलिस गंभीरता से कार्रवाई करेगी। इस घटना ने समाज में महिलाओं की सुरक्षा पर फिर से सवाल खड़ा कर दिया है और लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है.

error: Content is protected !!