VIDEO –आक्रोशित महिलाओं और महिला पुलिस अफसर के बीच झडप..! उग्र महिलाओं के तेवर देख भागे पुलिस कर्मी ..
कांग्रेस नेताओं ने किया ट्वीट ! उठाए कानून व्यवस्था पर सवाल .? युवक की मौत के बाद मचा हुआ है बवाल …..


डेस्क खबर ./ पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद मचा बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है । थाने में हंगामा और तोड़फोड़ के बाक अब महिलाएं भी उग्र हो गई है आक्रोशित भीड़ को समझाने पहुंची एसएसपी पर अचानक महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा और महिलाओं ने महिला अफसर पर लाठी भी चला दी इतना ही नहीं गुसाई भीड़ ने पथराव करते हुए जमकर बवाल किया जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों को चोट भी आई है । इस दौरान भीड़ को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को लाठिया भांजनी पड़ी लेकिन उसके बाद भी हालत तनावपूर्ण बने हुए है ।
,
सूरजपुर के बाद अब बलरामपुर में बवाल मच गया है, यहाँ पुलिस कस्टडी में युवक की मौत हो गयी गई , जिसके बाद बलरामपुर थाने में लोगों की भीड़ ने हमला बोल दिया है, वही देर रात तक हंगामे के बाद थाने और एसपी कार्यालय के सामने चक्काजाम कर प्रदर्शन कर रहे लोगों की भीड़ को पुलिस ने हटाया,
दरअसल हिरासत में लिए गए एनएचएम के कर्मी की बलरामपुर कोतवाली थाना के बाथरुम में लाश मिली हैं। जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग के NHM शाखा में पदस्थ संतोषी नगर निवासी गुरुचंद मंडल की पत्नी बीते दस दिनों से लापता है. इस बात की शिकायत लापता पत्नी के पति यानी मृतक गुरुचंद मंडल ने कोतवाली में की थी, लेकिन पुलिस ने उसके ही ऊपर ही शक करते हुए हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थीं। पुलिस ने केवल गुरुचंद ही नहीं बल्कि उसके पिता को भी हिरासत में रखा हुआ था। इस बीच गुरुचंद मंडल ने कोतवाली के बाथरूम में ही आत्महत्या जार ली, गुरुचंद मंडल की गमछे में लटकी लाश मिलने से पुरे इलाके में हड़कंप मच गया है, वही मृतक गुरुचरण मंडल के पिता शांति राम ने थाने से बाहर निकलकर कहा कि पुलिस ने उसके बेटे को मारकर लटकाया है, TI और SP तीन दिनों से गुरुचरण को पीट रहे थे, इसलिए उसने फांसी लगा ली। वही इस घटना के बाद एसपी ने बलरामपुर थाना प्रभारी और आरक्षक को सस्पेंड कर दिया है।और इस वक्त शहर में भारी पुलिस बल तैनात है। इसी के साथ इस घटना को लेकर सियासत भी तेज हो गयी है, पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने x पर पोस्ट कर गृहमंत्री को हटाने की मांग की है और TS सिंहदेव ने घटना की तत्काल निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।

मचे बवाल के बाद भारी पुलिस की निगरानी में डेड बॉडी को अंतिम संस्कार के लिए रवाना किया गया । इस दौरान भी ग्रामीणों ने विरोध जताया , जिसको देखते हुए पुलिस ने तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की हुई थी ।