डेस्क खबर

निरतु में अवैध रेत उत्खनन धडल्ले से अधिकारी नदारद.!
सेटिंग से होता है खेल .? कौन करेगा कार्यवाही .?



डेस्क खबर  / खनिज विभाग के लाख दावे के बाद भी बिलासपुर के निरतु गांव में अवैध रूप से रेत उत्खनन धड़ल्ले से जारी है, लेकिन संबंधित अधिकारी कार्रवाई से कन्नी काट रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कमल माथुर नामक व्यक्ति रोजाना सैकड़ों गाड़ियों के जरिए रेत निकाल रहा है, फिर भी अधिकारियों की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा। वहीं इस मामले में शिकायत करने के बाद भी खनिज विभाग कार्यवाही नहीं कर रहा है जानकारी होने के बाद भी बल की कमी का हवाला देकर पल्ला झाड़ लिया जाता है ,या फिर अपने फोन को स्विच ऑफ कर दिया जाता है ।


ग्रामीणों ने बताया कि शिकायत करने पर अधिकारी कार्रवाई का आश्वासन तो देते हैं, लेकिन किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं होती। खनिज विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की जाती है, पर फोन पहले तो बजता है, फिर बंद हो जाता है। इससे ग्रामीणों में अधिकारियों की सांठगांठ का शक गहराता जा रहा है।

कोनी थाना प्रभारी नवीन देवांगन ने बताया कि खनिज विभाग को ही कार्रवाई करनी होगी, हालांकि वे सहयोग के लिए तैयार हैं। हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद रेत माफियाओं पर कोई असर नहीं दिख रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है। जबकि सूत्र बताते है कि कोनी थाना में भी हर ट्रेक्टर और हाइवा का रेत तय है और हर महीने का इन अवैध परिवहन में लगे वाहनों से वसूली की जाती है ।

error: Content is protected !!