डेस्क खबरबिलासपुर

वंदे मातरम मित्र मंडल ने थिएटर में मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
462 बहनों को दिखाई फिल्म “केरल स्टोरी-2”, महिला पुलिस अधिकारियों का सम्मान..! मंगलवार को भी फिल्म के दो शो बेटियों के नाम ।

*दबदबा था, दबदबा है, दबदबा रहेगा.* *"विश्व पटल पर फिर लहराया तिरंगा"* *#T20WorldCup2026Final में भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज कर विश्व विजेता बनने पर भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।*



डेस्क खबर बिलासपुर./ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वंदे मातरम मित्र मंडल द्वारा 462 बहनों को निशुल्क फिल्म “केरल स्टोरी-2” दिखाई गई। कार्यक्रम का आयोजन रामा मैग्नेटो थिएटर में किया गया, जहां बड़ी संख्या में बालिकाएं और महिलाएं उपस्थित रहीं और पूरा हॉल उनसे भर गया।



फिल्म हिंदू महिलाओं के धर्म परिवर्तन से जुड़े विषय पर आधारित है। आयोजकों के अनुसार इस फिल्म के माध्यम से हिंदू बालिकाओं को अपने धर्म के प्रति जागरूक रहने और आस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया है।



इस अवसर पर वंदे मातरम मित्र मंडल के अध्यक्ष महेंद्र जैन ने बताया कि बालिकाओं में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह फिल्म निशुल्क दिखाई जा रही है। फिल्म शुरू होने से पहले सभी ने मिलकर हनुमान चालीसा का पाठ किया और संगठन गीत
“संगठन गढ़े चलो, सुपंथ पर बढ़े चलो,
भला हो जिसमें देश का, वो काम सब किए चलो”
गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। फिल्म समाप्त होने के बाद उपस्थित सभी लोगों ने अपने धर्म की रक्षा करने की शपथ भी ली।


कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाली अधिकारियों अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपमाला कश्यप,एडिशनल एसपी मधुलिका सिंह, रश्मित कौर चावला तथा आईपीएस अंशिका जैन का शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।


साथ ही प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, ट्रैफिक एडिशनल एसपी राम गोपाल करियारे तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संचालक राजकुमार सचदेव का भी सम्मान किया गया।


आयोजकों द्वारा दर्शकों के लिए बेहतर व्यवस्था की गई थी। सभी को सीट नंबर व्हाट्सएप के माध्यम से भेजे गए और उनकी सीटों पर नाश्ते के डिब्बे भी उपलब्ध कराए गए। दर्शकों ने वंदे मातरम मित्र मंडल की व्यवस्थाओं की सराहना की। आयोजकों ने बताया कि मंगलवार को दो शो (दोपहर 3:15 और 3:30 बजे) में पुनः 500 बेटियों को यह फिल्म दिखाई जाएगी। जिनकी सूचना सोमवार शाम 5 बजे तक प्राप्त होगी उन्हें व्हाट्सएप के माध्यम से सीट नंबर भेज दिया जाएगा।

error: Content is protected !!