डेस्क खबर

आत्मानंद स्कूल में शराबी शिक्षक का वीडियो वायरल, FIR के आदेश, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”



डेस्क खबर ../ महासमुंद जिले के आत्मानंद स्कूल में एक शराबी शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्कूल परिसर में नशे की हालत में धुत्त दिखाई दे रहा है। घटना उस समय की है जब शिक्षक कक्षा में बच्चों की मौजूदगी में शराब के नशे में बहस करता नजर आया। शिक्षक के इस व्यवहार से शिक्षा जगत शर्मसार हो रहा है और सरकारी शिक्षा प्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि शिक्षक शराब के नशे में पत्रकार से बहस करते हुए स्कूल के अंदर गिर पड़ा। इस शर्मनाक घटना ने अभिभावकों और स्थानीय लोगों के बीच आक्रोश पैदा कर दिया है।


महासमुंद जिले के शिक्षा अधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। संबंधित शिक्षक के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। यह घटना लगातार शिक्षकों के अनुशासनहीन आचरण को उजागर कर रही है, जिससे सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। शिक्षकों द्वारा इस प्रकार के असंवेदनशील व्यवहार से छात्रों की शिक्षा और भविष्य प्रभावित हो रहा है, जो चिंता का विषय बन चुका है।

error: Content is protected !!