बड़े बुजुर्गों का सम्मान हमारा संस्कार है, रायपुर दक्षिण से कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने अपने संस्कारों का परिचय दिया और अपने प्रतिद्वंदी सुनील सोनी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद.बृजमोहन के चेहरे पर दिखी मुस्कान ..!


डेस्क खबर ../ रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने चुनावी मंच पर अपने संस्कारों का उदाहरण प्रस्तुत किया। एक जनसभा के दौरान आकाश शर्मा ने अपने प्रतिद्वंदी और भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया, जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया।
आकाश शर्मा ने अपने इस कदम से यह संदेश दिया कि राजनीति में मतभेद भले हों, पर व्यक्तिगत संबंध और बड़े-बुजुर्गों का सम्मान हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि उनके संस्कार उन्हें हमेशा यह सिखाते हैं कि बड़ों का सम्मान करना जरूरी है, चाहे वे किसी भी राजनीतिक विचारधारा से जुड़े हों।
सुनील सोनी ने भी इस कृत्य की सराहना की और कहा कि यह राजनीति में सकारात्मकता का प्रतीक है। चुनावी माहौल के बीच आकाश शर्मा का यह कदम उनकी विनम्रता और सामाजिक मूल्यों के प्रति उनकी निष्ठा को दर्शाता है।