रायपुर
पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश !
पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश !
राज्य शासन ने जारी किए आदेश .!


डेस्क खबर / रायपुर ….राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। गिरिजा शंकर जायसवाल (भापुसे-2010) को पुलिस अधीक्षक, जिला-मुंगेली से उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़, नवा रायपुर अटल नगर के पद पर स्थानांतरित किया गया है। वहीं, भोजराम पटेल (भापुसे-2013), जो पहले 15वी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, बीजापुर में सेनानी के पद पर कार्यरत थे, को अब पुलिस अधीक्षक, जिला-मुंगेली के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्तियाँ अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगी।

