छत्तीसगढ़ में बदमाशों के हौसले बुलंद ..अलग अलग घटना में करोड़ों रु के आभूषण सहित नगद लाखो रू पर किया हाथ साफ .!वारदात का चौकाने वाला वीडियो आया सामने .!


डेस्क खबर ./ छत्तीसगढ़ के अलग अलग शहर में करोड़ों रु के सोने चांदी के आभूषण सहित नगद लाखो रू की लुट और चोरी की वारदात के बाद प्रदेश की कानून व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है । दोनो घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है जिसमे साफ साफ दिख रहा है की बदमाशो में कानून का डर पूरी खत्म होता नजर आ रहा है । पुलिस प्रशासन लाख दावे करे के आरोपियों को जल्द कानून के शिकंजे में ले लिया जाएगा लेकिन वावजूद जनता अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है ।
पहला मामला बलरामपुर जिले के रामानुनगंज का है जहा पर दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों ने राजेश ज्वेलर्स शोरूम में कट्टे की नोक में तकरीबन 6 करोड़ के जेवरात सहित दुकान में रखे 7 लाख रु नगद लूट कर फरार होने में कामयाब हो गए । 15 मिनट में 2 बाइक में आए 5 लुटेरों द्वारा करोड़ों की लुट के बाद भी बलरामपुर एस पी अभी जल्द लुटेरों को पकड़ने का दावा कर रहे है । मिली जानकारी के अनुसार वारदात को अंजाम देकर बदमाश झारखंड की तरफ भागे है । जहा दुकान संचालक 6 करोड़ के जेवरो की लूट की बात कह रहे है तो वही पुलिस ने 2 करोड़ 85 लाख की लुट का मामला दर्ज किया है । इस घटना का फुटेज भी सामने आया है ।
दूसरा मामला बालोद नगर के सबसे बड़े शॉपिंग मॉल सुमित बाजार का है । जहा एक अकेले चोर ने बेखोप होकर शटर का ताला तोड़ कर बड़े आराम से दुकान में घुघुम कर बड़ी आसानी से चोर रफूचक्कर हो गया। जानकारी के अनुसार 2 लाख रु से अधिक नगद रकम की चोरी हुई है । यह घटना भी दुकान में लगे कैमरे में कैद हो गई ।.जिसके आधार पर बालोद की सिटी कोतवाली पुलिस चोर की तलाश में जुट गई है ।